बाजारों में ईद की धूम, खरीदारों की भीड़ से बाजार हुआ गुलजार…

बाजारों में ईद की धूम, खरीदारों की भीड़ से बाजार हुआ गुलजार…

जामताड़ा(JAMTADA) : ईद का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे जामताड़ा के बाजारों में चारों तरफ रौनक ही रौनक देखने को मिल रहा है। चाहे कपड़ों की दुकान हो, कॉस्मेटिक स्टोर, लच्छा सेवई की दुकान या फिर गिफ्ट आइटम्स के शोरूम—हर जगह ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदार भी इतने व्यस्त हैं कि उनके पास बात करने का वक्त नहीं है। ईद की तैयारियों में महिलाओं की खरीदारी सबसे ज्यादा जोश और उत्साह से भरी नजर आ रही है। और इस साल सरकार की “ मंईया सम्मान योजना” ने खासतौर पर महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी है, जिसका असर बाजारों में देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार बताते हैं कि महिलाएं अब न केवल अपने लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए खरीदारी कर रही हैं। जामताड़ा की गलियां इन दिनों त्योहार की खुशबू से महक रही हैं। बाजारों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई अपनी पसंदीदा चीजें खरीदने में जुटा है। दुकानदारों की इस बार चांदी है।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *