धनबाद (DHANBAD): बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैन ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान से आज बैंक मोड़ क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक दुकानदारों के बीच रु 2,5,10,20 के 6 लाख 85 हजार सिक्को का वितरण किया गया।
स्टेट बैंक से AGM कन्हैया भारत भूषण जी एवं कैश ऑफिसर करेंसी चेस्ट इंचार्ज देवानंद प्रसाद जी और बैंक मोड़ चैम्बर से अध्यक्ष प्रमोद गोयल सचिव लोकेश अग्रवाल वरीय उपाध्यक्ष सुदर्शन जोशी संजय सरावगी सहित चैम्बर के सदस्य उपस्थित थे।
सभी लाभान्वित लोगों ने स्टेट बैंक एवं बैंक मोड़ चैम्बर के इस प्रयास को काफी सराहना की।
स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया है कि अगले हफ्ते पुनः सिक्के आने के बाद पुनः वितरण किया जाएगा ताकि बाजार में सिक्को की किल्लत ना हो…
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

