बाघमारा विधानभा के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो को विस्थापित पाण्डेयडीह के ग्रामीणो ने लड्डू से तौलकर खुशी मनाई…

बाघमारा विधानभा के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो को विस्थापित पाण्डेयडीह के ग्रामीणो ने लड्डू से तौलकर खुशी मनाई…

धनबाद(BAGHMARA): बाघमारा विधानभा के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो को विस्थापित पाण्डेयडीह के ग्रामीणो ने लड्डू से तौलकर खुशी मनाई। बाधमारा विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के रिकॉर्ड मत से शत्रुधन महतो द्वारा जीत दर्ज करने पर पूरे बाघमारा विधानसभा में उत्साह का माहौल उत्पन्न हो गई है। कहीं विजय जुलूस निकालकर लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं तो कही पर सम्मान समारोह का का आयोजन कर के खुशी मना रहे हैं तो वहीं बाघमारा से नवनिर्वाचित बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो को उनके ससुराल विस्थापित पाण्डेयडीह में लड्डू से तोल कर ख़ुशी का इजहार किया गया..

मौक़े पर धनबाद सांसद की पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि पाण्डेयडीह एवं समस्त बाघमारा की जनता को आभार मातृशक्ति को धन्यवाद जिन्होंने हमदोनो बहन की न रहते हुए भी महिलाओं ने माताओं ने बढ़ चढ़ कर प्यार एवं आशीर्वाद देकर भैया को इतने बड़े अंतर से चुनाव जिताकर हमलोगों का एवं समस्त बाघमारा की जनता का मान बढ़ाया है एवं बाघमारा की जनता हमलोगों का परिवार है। आपको जब भी हमलोगों की जरूरत हो बेझिझक आकर अपना सुख सुख साझा कर सकते हैं…

उसके लिए धनबाद सांसद एवं बाघमारा विधायक सदैव आपलोगो के लिए तैयार है। मौके पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी, बाघमारा विधायक पत्नी डोली देवी , बाघमारा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा, वरीय भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष बच्चू राय,नजीत पांडेय मंजीत सिंह रमेश महतो ,जगदीश साव, तुलसी साव अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए बाघमारा से सत्येन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *