
बाघमारा(BAGHMARA):ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी बाघमारा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इसी के निमित्त बाघमारा के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व मे डुमरा मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहीद सम्राट मैती चौक हरिणा तक पहुंची जहाँ माननीय विधायक जी ने शहीद सम्राट मैती के पुण्य स्मृति मे पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस तिरंगा यात्रा मे हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुरे उत्साह के साथ शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए विधायक महोदय ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कठोर कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना के कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया।
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाईलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले, अमेरिका चीन,तुर्की अन्य देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों से गूंज उठा।
NEWS ANP से गोविन्द मोदक की रिपोर्ट

