बलियापुर(SINDRI): सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के सुपुत्र एवं सिंदरी के वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई डॉ. बुद्धदेव महतो के असामयिक निधन की सूचना पाकर बाघमारा के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो आज उनके बड़ादाहा स्थित फार्म हाउस पहुँचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करते हुए जलेश्वर महतो ने कहा कि डॉ. बुद्धदेव महतो एक मृदुभाषी, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका इस तरह असमय चले जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
“डॉ. बुद्धदेव महतो का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूर्व विधायक आनंद महतो जी सहित पूरे परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
इस दौरान क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों और समर्थकों ने भी फार्म हाउस पहुँचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

