बाघमारा के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो को मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी मे नौजवानो ने जलेवी तौलकर स्वागत व सम्मान किया…

बाघमारा के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो को मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी मे नौजवानो ने जलेवी तौलकर स्वागत व सम्मान किया…

धनबाद(BAGHMARA): बाघमारा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो को मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी मे सम्मान सह स्वागत समारोह के दौरान नौजवानो ने विधायक को जलेवी तौलकर स्वागत व सम्मान किया। बाधमारा विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के रिकॉर्ड मत से शत्रुधन महतो द्वारा जीत दर्ज करने पर पूरे बाघमारा विधानसभा में उत्साह का माहौल उत्पन्न हो गई है..

कहीं विजय जुलूस निकालकर लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं तो कही पर सम्मान समारोह का का आयोजन कर के खुशी मना रहे हैं तो वहीं बाघमारा से नवनिर्वाचित बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो को मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी स्थित नेहरु क्लब मे जलेवी से तोल कर ख़ुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो ने कहा की शपथ ग्रहण के बाद मेरा सबसे पहले-पहल कोई काम होगा तो यह की मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी मे सुनिश्चित रूप जलापूर्ति का काम कराना…

कितनी दुखद बात है की बीसीसीएल का श्रमिक कॉलोनी है और बीसीसीएल के श्रमिक यंहा पर रहते है। आठ घंटे की ड्यूटी कर अपने आवास पर आते है तो आराम करने के बजाय पानी की व्यवस्था मे लग जाते है। मै बीसीसीएल प्रबंधन से बातचीत कर या किसी सरकारी फंड या जरूरत पड़ी तो अपनी निजी फंड से पानी की समस्या को दूर कर के रहूँगा..

कार्यक्रम का आयोजन संजय कुमार चौहान के नेतृत्व मे किया गया। मौके पर डाक्टर टी टी सिंह, संजय कुमार (पूर्व मुखिया ) , सुभाष यादव, नवीन सिंह,अमर बाउरी , शशी यादव, सत्यम चौहान, अविनाश कुमार, रामजी चौहान, जितेंद्र चौहान, उपेन्द्र कुमार वर्णवाल, हरिकृष्ण यादव, प्रियंका देवी, सबीता देवी, ललिता देवी,सरिता देवी सहितअन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *