बांग्ला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ इस्कॉन भक्तों ने खोला मोर्चा

बांग्ला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ इस्कॉन भक्तों ने खोला मोर्चा

झरिया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के खिलाफशुक्रवार को कुसुमाटांड़ मोड़ से ठाकुर मोड़ तक इस्कॉन धनबाद की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। जंहा बड़ी संख्या में, भक्तों ने अपना रोष प्रकट किया, लोगों का कहना था कि जिस प्रकार से आज बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जिहादियों ने मोर्चा खोल रखा है आज सभी लोगों को एक होकर इसका विरोध करना चाहिए। हिंदुओं को बचाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई और कहा कि बांग्लादेश को सबक सिखाया जाए तभी जाकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रूकेंगे। विरोध मार्च में पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पुत्री डॉक्टर निशि महतो, प्रशांत महतो, संकेश्वर हरिदास, अजीत मोदक, फिल्म मोदक निकेत प्रमाणिक, मुकुल मोदक, मानिक विष्णु बाऊरी, संध्या कुमारी, गंगा महतो, रीना कुमारी बड़ी संख्या में इस्कॉन के भक्त शामिल थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *