रांची(RANCHI): बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता होने के खिलाफ संपूर्ण देश में हिंदू काफी आक्रोशित हैं।लगातार राज्य के सभी जिलों में हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं..
आज रांची के मोराबादी मैदान में समस्त हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।’संयुक्त राष्ट्र संघ आगे आओ,बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हित में कदम बढ़ाओ’ जैसे नारे लिखे तख्तियों के साथ सभी हिन्दू आक्रोशित होकर नारे लगा रहे थे..
NEWSANP के लिए रांची से रंजीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

