बांग्लादेश के युनुस सरकार में हिंदुओं की हालत हुई बदतर..हिंदू विधवा महिला से गैंग रेप के बाद पेड़ से बांधे…

बांग्लादेश के युनुस सरकार में हिंदुओं की हालत हुई बदतर..हिंदू विधवा महिला से गैंग रेप के बाद पेड़ से बांधे…

बांग्लादेश(BANGLADESH): बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही के कुछ दिनों में 4 हिंदुओं की हत्या के बाद अब एक हिंदू विधवा महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना झेनैदाह जिले के कालिगंज में नादिपारा इलाके में हुई। आरोप है कि यहां के दो स्थानीय बदमाशों ने 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस दुर्दांत कृत्य के बाद महिला बेहोश हो गई और स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला ने आरोपी शाहीन और उसके साथी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *