बांग्लादेश(BANGLADESH): बांग्लादेश की जेल से 95 भारतीय मछुआरों की रिहाई होने वाली है। लगभग ढाई महीने पहले बांग्लादेश तट रक्षक ने बांग्लादेश के क्षेत्रीय जल में प्रवेश करने पर बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से गए छह ट्रालरों को हिरासत में ले लिया था…
उन ट्रालरों में 95 मछुआरे थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था।मामलों को वापस लेने का फैसलापिछले गुरुवार को बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के उप सचिव लुत्फुन नाहर ने एक अधिसूचना में घोषणा की है कि अंतरिम सरकार ने समुद्री मत्स्य पालन अधिनियम, 2020 के तहत 95 लोगों के खिलाफ दायर मामले को वापस लेने का फैसला किया है। ढाका ने हिरासत में लिए गए छह ट्रालर भी लौटाने का फैसला किया है..
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
