बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक…

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक…

बांग्लादेश(BANGLADESH): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन ढाका में हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने उनके परिवार और बांग्लादेश के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में बेगम खालिदा जिया ने देश के विकास और भारत–बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी याद किया कि वर्ष 2015 में ढाका में उनकी उनसे एक गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई थी। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनका विज़न और विरासत भारत–बांग्लादेश की साझेदारी को आगे भी दिशा देती रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *