बस चेचिस लूट कांड में निरसा पुलिस की बड़ी सफलता, अभियुक्त मंटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा….

बस चेचिस लूट कांड में निरसा पुलिस की बड़ी सफलता, अभियुक्त मंटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा….

धनबाद(NIRSA): फाइनेंसर का गुर्गा बन बस की चेचिस उड़ाए जाने के मामले में निरसा पुलिस ने न्यू भमाल निरसा निवासी मंटू यादव को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम जेल भेज दिया है।मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सीडीपीओ रजत मणिक बाखला ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से बस का चेचिस लेकर हजारीबाग जा रहे चालक होरिल प्रजापति । तभी पुराना थाना निरसा के समीप से से चेचिस लूट लिया गया। निरसा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 8 घंटे में लूट कांड का उद्वेदन कर लिया है। एएसआई प्रवीण सिंह चौधरी द्वारा पूछताछ के दौरान मंटू यादव ने चेचिस लूटने की बात स्वीकार किया है। उसने कहा है कि इस मामले में अन्य तीन उसके दोस्त सहयोगी थे। पुलिस बेनागोड़िया गांव के आगे जंगल से बस का चेसिस एवं चापापुर के जंगल से लूट कांड में प्रतिनियुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रेस वार्ता के दौरान निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, प्रवीण सिंह चौधरी, अजय कुमार, बबन यादव आदि मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *