बल्लभपुर में दामोदर का सीना चीर कर कालाबाजार में बेच रहे तस्कर बालू…

बल्लभपुर में दामोदर का सीना चीर कर कालाबाजार में बेच रहे तस्कर बालू…

रानीगंज(RANIGANJ): इन दिनों रानीगंज के बल्लभपुर घाट पर जमकर बालू की तस्करी हो रही है। सूत्रों की मानें तो हर दिन 40 से 50 ट्रैक्टर बालू रानीगंज व आसपास के इलाकों में खपाया जा रहा वह भी पड़ोस के जिले पूर्व बर्द्धमान के चालान पर। दरअसल, यहां एक कंपनी को बालू उठाव की जिम्मेदारी मिली है वह भी बांकुड़ा जिले के लिए। अब अहम बात यह है कि बल्लभपुर में दामोदर नदी का लगभग हिस्सा बांकुड़ा के क्षेत्र में आता है। यहां दिन रात बड़ा डाला वाला ट्रैक्टर लेकर पहंचते हैं और ओवरलोड बालू लादकर पूर्व वर्द्धमान का चालान दिखाकर निकल लेत हैं।  पूर्व बर्द्धमान जिले के जिस चालान पर रानीगंज में बालू की तस्करी हो रही है वह इंटरनेट द्वारा निकाला जाता है। चालान में ऊपर बालू व नदी के मेटेरियल के ट्रांसपोर्टिंग के लिए जारी करने वाले का विवरण है..

 उसके ठीक नीचे चालान का नंबर, जारी तिथि, वेलिड डेट, मात्रा व गाड़ी का नंबर अंकित होता है। इन सबके बगल में ई चालान का क्यूआरकोड भी होता है। इसके बाद चालान के बड़े से बाक्स में बालू व नदी के मेटेरियल के खरीदार व बेचने वाले का पूरा विवरण होता है। इस विवरण में साफ तौर पर लिखा गया है बालू दामोदर नदी के गोपालगंज, मेजिया व तेलंगरिया से उठाव किया गया है, यह तीनों मौजा क्षेत्र बांकुड़Þा जिले के अंतर्गत आते हैं। बालू उठाव करने वाली कंपनी का भी नाम इस चालान में साफ शब्दों में अंकित है..

इतना ही नहीं जिस ट्रैक्टर ने बालू का उठाव किया है उसका पता भातार पूर्व बर्द्धमान का बताया गया है जबकि बालू पश्चिम बर्द्धमान के रानीगंज इलाके में खप रहा है।एक अखबार के साथ बातचीत के दौरान तृणमूल ब्लाक अध्यक्ष, देवनारायण दास ने कहा है कि बालू उठाव के लिए दामोदर नदी में टेंडर दिया गया है इसकी जानकारी है लेकिन बांकुड़ा के चालान पर रानीगंज बल्लभपुर इलाके से बालू ले जाया जा रहा इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी लेंगे। ट्रैक्टरों के पास कौन सा चालान है इसकी जानकारी ली जाएगी। किसी भी कीमत पर इलाके में गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा..

NEWSANP के लिए रानीगंज से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *