बलूचिस्तान पहुंचे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, ट्रेन हाईजैक की स्थिति पर सस्पेंस बरकरार…

बलूचिस्तान पहुंचे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, ट्रेन हाईजैक की स्थिति पर सस्पेंस बरकरार…

बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाइजैक को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी बलूचिस्तान के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि मंगलवार को खनिज समृद्ध बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर की ओर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने रेल की पटरियाँ उड़ा दीं और गोलीबारी की।

पाक सेना का दावा किया खारिज
पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसने बीएलए के 33 विद्रोहियों को मार गिराया है और सभी बंधकों को बचा लिया गया है। लेकिन बलूच आर्मी ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि लड़ाई जारी है और बंधक अभी भी उनके कब्जे में हैं। उन्होंने बंधकों को मारने का भी दावा किया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *