धनबाद(SINDRI): बलियापुर निवासी युवा पत्रकार संपत गोप के निधन पर गुरुवार को बलियापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने दिवंगत पत्रकार संपत गोप की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी उपरांत स्थानीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में सिंदरी विधायक ने कहा कि संपत गोप निर्भीक पत्रकारिता के रूप में जाने जाते थे। बंटी जायसवाल ने पत्रकारों के संघर्षों पर विधायक जी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि आज भी पत्रकार सरकारी सुविधाओं से वंचित है। पत्रकार लोकतंत्र का ऐसा सशक्त माध्यम है जो समाज को आईना दिखाने के साथ ही व्यवस्था को बेहतर रूप से संचालित करने का खास योगदान देता है..
पत्रकारों के हित में विधानसभा में आवाज उठाने की बातें कही। इस पर सहमति जताते हुए विधायक जी ने विधानसभा में आवाज उठाने का आश्वासन दिया। शोक सभा में उप प्रमुख आशा देवी, बेंगू ठाकुर, मुखिया दिलीप कुमार महतो, स्वप्न कुमार महतो, राधेश्याम रजक, शीतल दत्ता, शेख कालीम, नेपाल महतो, राहुल पांडेय, हरेंद्र सिंह, सतीश मिश्रा, कुलबीर सिंह, उमेश चौबे, राजकुमार शर्मा, राहुल ठाकुर, कुंदन कुमार, शेख वकील, लालटू, अशोक कुमार, किशोर रजक, युधिष्ठिर महतो, मिठारी मोहम्मद, राहुल मोदक,रवीश तिवारी सहित बलियापुर, सिंदरी व झरिया के पत्रकार शामिल थे..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

