बलियापुर: आसनबनी भूमि अधिग्रहण मामले में एडवा प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से की वार्ता, समाधान का मिला आश्वासन…

बलियापुर: आसनबनी भूमि अधिग्रहण मामले में एडवा प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से की वार्ता, समाधान का मिला आश्वासन…

बलियापुर(DHANBAD):अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की धनबाद जिला अध्यक्ष उपाशी महताईन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बलियापुर अंचल अधिकारी से मुलाकात की। यह मुलाकात आसनबनी में जबरन भूमि अधिग्रहण और महिलाओं के साथ हुई मारपीट की घटनाओं के संदर्भ में हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी के समक्ष संगठन की प्रमुख मांग—आसनबनी में जबरन किए जा रहे भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने—को रखा। अंचल अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी कागजातों का अध्ययन किया जा रहा है और भुक्तभोगी ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, सेल प्रबंधन एवं ज़मीन मालिक किसानों के साथ जल्द ही त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

अंचल अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित दोषियों पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले, 23 अगस्त को एडवा की ओर से सात सूत्री मांगों के समर्थन में जुलूस, प्रदर्शन और धरना का आयोजन किया गया था। इनमें प्रमुख मांगें थीं:

  • आसनबनी में जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाना
  • भूमि अधिग्रहण के दौरान सेल प्रबंधन के कथित गुंडों द्वारा महिलाओं के साथ की गई मारपीट की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

वार्ता उसी सिलसिले में आयोजित की गई थी।

इस प्रतिनिधिमंडल में एडवा की जिला अध्यक्ष उपाशी महताईन के साथ शाखा सचिव पुरनी देवी, मालती देवी, राबड़ी देवी, रासोमुनी देवी, उर्मिला देवी, शिवलाल मरांडी, रवि मरांडी, अमित महतो, अनिल मांझी, चंडी चरण मलिक, अजय महतो, और सहदेव माझी प्रमुख रूप से शामिल थे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *