बर्दवान और बिरभूम मे हुई अलग -अलग हादसों मे 6 घायल…

बर्दवान और बिरभूम मे हुई अलग -अलग हादसों मे 6 घायल…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान और बिरभूम मे हुई अलग -अलग हादसों मे करीब 6 लोगों की घायल होने की खबर सामने आई है जिसमे अगर हम पहली खबर पर नजर डालें तो पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के नर्जा गांव के पास रविवार सुबह अदरक भर्ती एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में ट्रक में सवार चालक और खलासी घायल हो गए. पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को उद्धार कर अस्पताल पहुंचाया.

कांकसा में भी दो वाहनों की टक्कर, दो घायल
पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के पठान पाड़ा के पास रविवार सुबह दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए.पुलिस ने घायलों को उद्धार कर अस्पताल पहुंचाया. दोनों क्षति ग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है.

बीरभूम पत्थर भर्ती डंपर पलटी

बीरभूम. बीरभूम जिले के मयूरेश्वर थाना के गदाधरपुर में चालक की झपकी के कारण पत्थर लदा एक डंपर सड़क किनारे धान खेत में पलट गया. रविवार सुबह घटी इस घटना के बाद घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.

बीरभूम ट्रैक्टर और सरकारी यात्री बस में टक्कर ट्रैक्टर चालक घायल

बीरभूम. बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना इलाके के आलम बाबा मोड़ के पास रानीगंज मोर ग्राम सड़क पर रविवार सुबह एक ट्रैक्टर और सरकारी यात्री बस के बीच हुई टक्कर में ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया वही ट्रैक्टर बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रित कर क्षति ग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर साइड की. इस बीच ट्रैक्टर चालक को दुबराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रैक्टर के चालक ने मुआवजा की मांग करते हुए यात्री बस को घेर लिया. बाद में पुलिस ने यात्री बस को दुर्गापुर के लिए रवाना की.

NEWSANP के लिए पश्चिमी बंगाल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *