धनबाद(DHANBAD): सांसद ढूलु महतो ने नगर निगम क्षेत्र की एक एक जनता से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की.आज प्रेस कॉन्फ्रेस में सांसद ने यह भी कहा कि इस मेयर चुनाव में कई ऐसे भी लोग खड़े हैं जो सिर्फ चुनाव में ही दिखाई पड़ते हैं पर जनता वैसे बरसाती मेढक के झांसे में नहीं आनेवाली है.उन्होंने विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि अगले तीन साल के कार्यकाल में अधूरे बचे कार्य को पूरा करेंगे नहीं तो अगला चुनाव वे नहीं लड़ेंगे — एक रिपोर्ट
अधूरे कार्यों को तीन सालों में पूरा करेंगे,नहीं तो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे
सांसद बनते ही जाम से मुक्ति के दिशा में उठाया कदम
गोविंदपुर में फ्लाइओवर का निर्माण हो चूका है शुरू
गयापुल का चौड़ी करण कार्य प्रगति पर
निरसा में भी जल्द शुरू होने जा रहा फ्लाई ओवर निर्माण कार्य
राज्य सरकार जमीन दे, छह माह के भीतर बनेगा एयरपोर्ट
धनबाद में चिड़ियाघर नहीं खुल पाने का भी कारण है सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही
धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो अपने बेवाक बोल के लिए भी जाने जाते हैं. नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जनता से वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में ऐसे भी लोग खड़े हैं जिनका विकास कार्यों को लेकर कोई नाता नहीं रहा और आज चुनाव में खड़े हो गए हैं पर धनबाद की जनता वैसे बरसाती मेढक के झांसे में आनेवाली नहीं है.
सांसद ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी की जीत पक्की है और धनबाद में विकास को और गति मिलनेवाली है.उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल में विकास कार्यों की झड़ी लगाई.उन्होंने कहा कि गोविंदपुर में फ्लाइओवर का कार्य प्रारम्भ हो चूका है निरसा में भी फ्लाइओवर का काम शुरू होने जा रहा है.गयापुल चौड़ी करण कार्य प्रारम्भ है. रेडियो स्टेशन भी जल्द शुरू होगा.कई ट्रेनों का ठहराव और विस्तार के भी कार्य हुए हैं.
इस मेयर चुनाव में 29 प्रत्याशी मैदान में हैं. भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के सामने कई प्रमुख नाम हैं जिसमे पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व मेयर इंदु देवी और कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम हैं.
भाजपा के प्रत्येक नेता भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी की जीत को पक्का बता रहे हैं इसका निर्णय धनबाद की जनता 23 फ़रवरी को अपना मत देकर करनेवाली है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

