बरमसिया पुल मरम्मती कार्य कल से होगा प्रारंभ, पुल पर आवागम होगी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित…

बरमसिया पुल मरम्मती कार्य कल से होगा प्रारंभ, पुल पर आवागम होगी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित…

जिलावासियों के सहूलियत हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार वैकल्पिक मार्ग का रूट मैप जारी

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बरमसिया पुल में मरम्मत कार्य कल दिनांक 5 नवंबर 2025 से प्रारंभ होना सुनिश्चित है। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान बरमसिया पुल में मरम्मत कार्य होगा, जिसमें गार्डवाल की मरम्मत और पुल के ऊपर की सड़क का सुधार शामिल है।

जिस कारण से कल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बरमसिया पुल से बंद रहेगा। उक्त मरम्मति कार्य के मद्देनजर यातायात मार्ग दि०-05.11.2025 से अगले आदेश तक (संभावित तिथि-20.12.2025) निम्न परिवर्तन किया जाता है:-

एफ०सी०आई० गोदाम एवं अन्य रास्तों से बरमसिया पुल होकर हीरापुर से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों का मार्ग:-

एफ०सी०आई० गोदाम→ भुदा→ बलियापुर मार्ग

बरमसिया, भुदा, मनईटॉड़ आदि जगहों से होकर बरमसिया पुल होकर हीरापुर की तरफ जाने वाले छोटी वाहनों का मार्ग:-

मनईटॉड→ हावड़ा मोटर→ धनसार चौक→ जेपी चौक  → बिरसा चौक → श्रमिक चौक→  रणधीर वर्मा चौक → हीरापुर

हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले छोटी वाहनों का मार्ग

हीरापुर→ रणधीर वर्मा चौक→ श्रमिक चौक्→ बिरसा चौक→ जेपी चौक→ धनसार मोड→ हावडा मोटर → बरमसिया

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *