बरमसिया के कचरा गोदाम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू; प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग…

बरमसिया के कचरा गोदाम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू; प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग…

धनबाद(DHANBAD): धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया इलाके में सोमवार को कचरा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि उस समय हवा विपरीत दिशा में चल रही थी, जिससे आग रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच सकी। अगर हवा दूसरी दिशा में होती तो कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे।

मौके पर पहुंचे जेएमएम जिला महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान ने कहा कि बरमसिया ओवरब्रिज के पास स्थित कचरा गोदाम में आग लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

मंटू चौहान ने प्रशासन से मांग की कि इस क्षेत्र की नियमित सफाई कराई जाए और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अड्डों को तुरंत बंद कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *