बरटाँड़ बस स्टैंड को लिलोरी स्थान शिफ्ट करने का विरोध, झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विस में उठाया मुद्दा…

बरटाँड़ बस स्टैंड को लिलोरी स्थान शिफ्ट करने का विरोध, झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विस में उठाया मुद्दा…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बरटाँड़ बस स्टैंड को शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर कतरास के लिलोरी स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रस्तावित योजना को लेकर झारखंड विधानसभा में तीखी बहस छिड़ गई। बजट सत्र के दौरान झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने इस मुद्दे को सूचना के माध्यम से सदन में उठाते हुए सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बस स्टैंड को शहर से दूर ले जाने का निर्णय आम यात्रियों की सुविधा के विपरीत है। इससे मजदूर, छात्र, ग्रामीण यात्री और छोटे व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बरटाँड़ बस स्टैंड परिसर में लगभग 21 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिसे फिलहाल नगर निगम द्वारा सफाई कार्य के लिए एक निजी एजेंसी को दिया गया है।

रागिनी सिंह ने सरकार से सवाल किया कि जब शहर के भीतर इतनी बड़ी जमीन मौजूद है, तो फिर बस स्टैंड को शहर से दूर क्यों ले जाया जा रहा है। उनका कहना है कि यह निर्णय न केवल यात्रियों के समय और खर्च को बढ़ाएगा, बल्कि शहर के व्यापार और यातायात व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

विधायक ने सरकार से मांग की कि यात्रियों की सुविधा और शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड को धनबाद शहर में ही आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *