बमबाजी की कायराना घटना के बाद सिंह मैनसन में उमड़ा जनसैलाब, रागिनी सिंह और संजीव सिंह के समर्थन में एकजुट हुई जनता…

बमबाजी की कायराना घटना के बाद सिंह मैनसन में उमड़ा जनसैलाब, रागिनी सिंह और संजीव सिंह के समर्थन में एकजुट हुई जनता…

धनबाद(DHANBAD):“झरिया विधायक रागिनी सिंह जी के धनबाद स्थित सिंह मैनसन आवास पर देर रात हुई बमबाजी की कायरतापूर्ण और निंदनीय घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। इस घटना के बाद आज सुबह से ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समर्थक एवं क्षेत्रवासी सिंह मैनसन पहुंच रहे हैं।

लोग अपने प्रिय नेता पूर्व विधायक संजीव सिंह जी एवं विधायक रागिनी सिंह जी से मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं और उनके साथ अपनी एकजुटता, समर्थन एवं भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त कर रहे हैं।

यह घटना न केवल जनप्रतिनिधियों पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं को डराने का असफल प्रयास भी है। क्षेत्र की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोयलांचल की धरती डर और हिंसा के सामने कभी नहीं झुकी है और न ही झुकेगी। विधायक रागिनी सिंह जी एवं पूर्व विधायक संजीव सिंह जी जनता के अटूट विश्वास और समर्थन के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।”

NEWSANP के लिए धनबाद से अमित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *