बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में ठनका और बारिश…

बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में ठनका और बारिश…

राँची(RANCHI): झारखंड में फरवरी जाते-जाते मौसम करवट लेने को तैयार है। बीती शाम भी राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। रांची मौसम विभाग ने आज 24 फरवरी 2026 के लिए ताजा चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
आज रांची, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़ और बोकारो में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। राज्य में दिन का पारा चढ़ता जा रहा है। चाईबासा में तापमान सबसे अधिक 34.8°C दर्ज किया गया। जबकि रांची में 29°C रिकॉर्ड हुआ। अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर है, जिससे दोपहर में गर्मी का असर साफ दिख रहा है। न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। गुमला में 12°C सबसे कम रहा। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *