यूपी(UP) :यूपी के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई, जिससे करीब 25 लोग पानी में डूब गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक करीब 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP के मथुरा-वृंदावन में हादसा
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं। गोताखोर लगातार यमुना के गहरे पानी में तलाश कर रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ जुटने से राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनायेरखें और बचाव कार्य में सहयोग करें। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

