बड़ा ए’नकाउंटर,16 नक्सली ढेर…

बड़ा ए’नकाउंटर,16 नक्सली ढेर…

छत्तीसगढ़(CHATISHGARH):छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर शनिवार को सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक अब तक 16 नक्सली मारे जा चुके हैं। DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। ये एनकाउंटर केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में हो रहा है।

DIG कमलोचन कश्यप के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों के पास इंसास, AK 47 और SLR जैसे शक्तिशाली हथियार मिले हैं, जो यह साबित करते हैं कि इनमें बड़े कमांडर भी शामिल थे। ऑपरेशन अभी भी जारी है, और जवानों ने 2 नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। इस एनकाउंटर में दो जवान घायल हुये हैं, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। गौरतलब है कि इससे पहले, 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर को मार गिराया था। आंकड़ों के मुताबिक मार्च में ही बस्तर रेंज में 49 नक्सली मारे गये हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *