झरिया(DHANBAD): “केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला सशक्त और जनकल्याणकारी बजट है। इस बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, उद्योग, MSME और सामाजिक कल्याण पर स्पष्ट फोकस दिखाई देता है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।
सरकार ने राजकोषीय अनुशासन के साथ विकास को प्राथमिकता देकर यह सिद्ध किया है कि गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के हित सर्वोपरि हैं। यह बजट झारखंड सहित देश के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा। मैं इस दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को हार्दिक बधाई देती हूँ।”
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

