नई दिल्ली(NEW DELHI): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026 लोकसभा में पेश किया। यह मोदी सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर उनका लगातार नौवां बजट रहा। अपने बजट भाषण में उन्होंने कस्टम ड्यूटी में कई अहम बदलावों का ऐलान किया, जिससे कई रोज़मर्रा और जरूरी वस्तुएं सस्ती होंगी, जबकि कुछ सेक्टर्स में महंगाई बढ़ने के संकेत हैं।
वित्त मंत्री ने साफ किया कि सरकार उन वस्तुओं पर खास तौर पर कस्टम ड्यूटी घटा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं, ताकि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि लेदर और टेक्सटाइल सेक्टर का एक्सपोर्ट अब ड्यूटी फ्री होगा। इसके अलावा डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
बजट के बाद ये चीजें होंगी सस्ती
कस्टम ड्यूटी घटने के चलते निम्नलिखित वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं—
- कपड़े और टेक्सटाइल उत्पाद
- लेदर आइटम और चमड़े से बने उत्पाद
- सिंथेटिक फुटवियर
- कैंसर और शुगर की 17 जरूरी दवाएं (ड्यूटी फ्री)
- लिथियम आयन सेल
- मोबाइल बैटरियां
- सोलर ग्लास
- मिक्स्ड गैस CNG
- इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
- माइक्रोवेव ओवन
- विमानों का ईंधन
- विदेश यात्रा
इन फैसलों से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ हेल्थकेयर, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
इन सेक्टर्स में बढ़ सकती है महंगाई
वहीं दूसरी ओर, जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है, वहां कीमतों में इजाफा हो सकता है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
- शराब
- स्क्रैप
- खनिज (Minerals)
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

