नई दिल्ली(NEW DELHI): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में आम नागरिकों, टैक्सपेयर्स और उद्योग जगत के लिए कई अहम राहतों की घोषणा की है। सरकार ने नागरिक विमानन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विमान निर्माण और ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले घटकों और पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव रखा है।
विदेश यात्रा और पढ़ाई हुई सस्ती
बजट में विदेश यात्रा और विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए भी बड़ी खुशखबरी दी गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि
- विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) को पहले के 5%–20% से घटाकर 2% कर दिया गया है।
- अब इस पर कोई न्यूनतम राशि की शर्त भी लागू नहीं होगी।
- इस फैसले से विदेश यात्रा करने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
टैक्सपेयर्स को राहत
वित्त मंत्री ने टैक्सपेयर्स के लिए कई अहम सुधारों की घोषणा की:
- सरल इनकम टैक्स फॉर्म्स जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे।
- अब करदाता संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न (Revised ITR) को 31 दिसंबर की बजाय 31 मार्च तक दाखिल कर सकेंगे, हालांकि इसके लिए मामूली शुल्क देना होगा।
Semiconductor Mission 2.0 का ऐलान
बजट 2026 में सरकार ने Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च करने की भी घोषणा की है, जिससे देश में चिप निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
ऐतिहासिक बजट
यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
- वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जिन्होंने इतने लगातार बजट पेश किए।
- इसके अलावा, भारत के इतिहास में कई वर्षों बाद पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया गया, जो इसे और भी ऐतिहासिक बनाता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

