झरिया(JHARIA): बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को तिसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता तिसरा पुलिस स अ नी बी डी सिंह ने किया जबकि संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर समिति के सदस्यों कहा कि तिसरा थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरो में मनाते हैं वहीं कुछ लोग अन्य जगहों पर सामिल होते हैं। वहीं सदस्यों को संबोधित करते हुए बी डी सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाहों से सावधान रहना हैं। आपत्ति जनक टिप्पणियां नही करें जिससे अन्य धर्मों के लोगों को ठेस पहुंचें। अगर किसी को भी किसी भी तरह के इष्टाग्राम फेसबुक या फिर व्हाट्सएप पर कुछ भी देखने या सुनने को मिलता है तो उसे शेयर ना करें इसके लिए आपलोग थाना को सूचित करें। तिसरा पुलिस जन सहयोग के लिए 24 घंटे सक्रिय मिलेगी। मौके पर तिसरा थाना के पुलिस पदाधिकारी के अलावे वरिष्ठ अधिवक्ता एस एस विश्वकर्मा,हराधन मोदक, योगेश यादव, बसंत ठाकुर, प्रविण ठाकुर, रमेश महतो, कुलदीप साव, श्रीराम गोराई आदि उपस्थित थें।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

