बंद हो गया धनबाद का 42 वर्ष पुराना मधुलिका स्वीट्स…

बंद हो गया धनबाद का 42 वर्ष पुराना मधुलिका स्वीट्स…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद का 42 वर्ष पुरानी मधुलिका स्वीट्स गुरुवार को बंद हो गया. पिछले चार दशक से लोगों के स्वाद का हिस्सा रहे इस ब्रांड ने अपने सभी पांचों ब्रांच (हीरापुर, सरायढेला, बैंक मोड़, बरटांड़ और मेमको मोड़) को बंद कर दिया है. मधुलिका के संचालक जय प्रकाश चौरसिया ने कहा कि प्रशासनिक दबाव और आंतरिक कारणों से यह कदम उठाना पड़ा.

लेबर डिपार्टमेंट ने भेजा एक करोड़ रुपये का नोटिस
उन्होंने बताया कि लेबर डिपार्टमेंट की ओर से एक करोड़ रुपये का नोटिस, नगर निगम द्वारा 50 हजार रुपये का जुर्माना और अन्य विभागों का लगातार दबाव झेलना पड़ा. मेमको मोड़ स्थित फैक्ट्री जो धनबाद की पहली स्वीट्स फैक्ट्री मानी जाती है आठ लेन सड़क निर्माण के दौरान इसकी जलापूर्ति बाधित हो गयी. इसे बाद में राइजिंग पाइप से जोड़ दिया गया. निगम ने इसे आधार बनाकर पानी कनेक्शन में गड़बड़ी बताते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंक दिया.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *