बंगाल हिंसा के विरोध में विहिप का रणधीर वर्मा चौक पर आक्रोश प्रदर्शन…

बंगाल हिंसा के विरोध में विहिप का रणधीर वर्मा चौक पर आक्रोश प्रदर्शन…

धनबाद(DHANBAD):पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद आज देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने आक्रोश प्रदर्शन के साथ
पश्चिम बंगाल में अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई.विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ अब केंद्र को सख्त कदम उठाना चाहिए। हिंसा का अधिकार इस देश में किसी को नहीं है. बंगाल में जिस प्रकार से हिन्दुओ पर अत्याचार किया गया, उनके घरों को जला दिया गया, हत्याएं की गई इस कुकृत्य के खिलाफ हिन्दू संगठन अब सड़कों पर उतर आए हैं और केंद्र सरकार से यह कहना चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर लगाम लगाने के लिए राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *