बंगाल मे होली को लेकर लगी पाबंदियों के बिच भाजपा की महिला विधायक ने निकाली होली की विशाल सोभा यात्रा…

बंगाल मे होली को लेकर लगी पाबंदियों के बिच भाजपा की महिला विधायक ने निकाली होली की विशाल सोभा यात्रा…

आसनसोल(ASANSOL): रंगों का त्योहार होली आज पुरे देश मे बहोत ही धूम -धाम से मनाया जा रहा है, ऐसे मे इस त्योहार से पहले पश्चिम बंगाल मे राज्य सरकार द्वारा लगी प्रतिबन्ध के बाद पुरे देश मे हंगामा मच गया बीरभूम जिले में स्थित शांतिनिकेतन में कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी है। सरकार ने सोनाझुरी हाट में होली के आयोजन पर यह कहते हुए रोक लगा दी है कि इससे वन क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट को नुकसान होगा।

सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन कैंपस में स्थित है, जिसे यूनेस्को से हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। बोलापुर डिविजन के वन अधिकारी राहुल कुमार का कहना है कि इलाके में कई बैनर लगाए गए हैं। इनमें लोगों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में यहां न जुटें। यहां वाहनों की पार्किंग न करें और होली भी न खेलें। अधिकारियों का कहना है कि होली का आयोजन बड़े पैमाने पर किए जाने से हरित क्षेत्र को नुकसान की संभावना है, इसके अलावा विजिटर्स को वीडियोग्राफी न करने की भी सलाह दी गई है। राहुल कुमार ने कहा, ‘वन विभाग पुलिस और प्रशासन की मदद से लोगों की भीड़ को यहां जुटने से रोकेगा। लेकिन हम चाहते हैं कि लोग खुद ही अनुशासन दिखाएं। यहां बड़ी संख्या में न जुटें और परिसर में होली न खेलें।’ सेंट्रल यूनिवर्सिटी विश्व भारती के प्रवक्ता ने कहा कि होली के मौके पर लाखों लोगों के लिए कैंपस एरिया को खोला नहीं जा सकता। हमें ध्यान देना होगा कि इस जगह को यूनेस्को हेरिटेज साइट का दर्जा मिला है। वन अधिकारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सोनाझुरी के जंगलों को कोई नुकसान न पहुंचे।

यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग न आएं कि समस्या हो। इसके अलावा यदि रंग से भरा पानी फैला जाएगा तो उससे यहां की इको बेल्ट को नुकसान होगा और पेड़-पौधे प्रभावित होंगे, वहीं इस मामले को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘थाने में बैठकें हो रही हैं। यहां लोगों को बुलाकर कहा जा रहा है कि इस बार होली शुक्रवार को पड़ रही है औऱ रमजान का महीना है। साथ मे जुम्मे का नमाज भी, इसलिए इस बार आप होली पर रंगों का इस्तेमाल न करें। बीरभूम के अडिशनल एसपी का कहना है कि शांतिनिकेतन में सुबह 10 बजे तक ही होली का सेलिब्रेशन कर लिया जाए क्योंकि जुमा भी है। ऐसा बंगाल में पहली बार हो रहा है। ममता बनर्जी का पुलिस प्रशासन राज्य में विभाजन कराने में जुटा है। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं आज होली और जुम्मे के नमाज के दिन राज्य सरकार के आदेश पर पश्चिम बंगाल की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा वेवस्था कर ली है और चप्पे -चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, इसी पुलिस बल की कड़ी तैनाती के बिच भाजपा की महिला विधायक अग्निमित्रा पॉल ने सनातनी हिंदू समाज के बैनर तले आसनसोल मे होली की सोभा यात्रा निकाली और यह कहते हुए नजर आई की उन्होने होली के मौके पर होली की सोभा यात्रा तो निकाला है पर वह अंदर से ख़ुशी महसूस नही कर रही हैं, वह अंदर से दुखी हैं, उन्होने कहा होली का यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण के लिये होता है, पूरा देश इस त्योहार को मनाता है, वह भी इस त्योहार को मना रही है पर वह आज के दिन ख़ुशी महसूस नही कर रही हैं, उन्होने कहा जिस राज्य मे माँ बहन को तृणमूल के पार्टी ऑफिस मे लेजाकर उसकी आबरू लूट ली जाती है, जिस राज्य मे पड़े लिखे हमारे भाई बहन सिक्षक की नौकरी के लिये आंदोलन कर रहे हैं, जिस राज्य के छात्र और छात्राओं के मिड्डे मिल की थाली मे चूहे, छिपकल्ली और शाँप पाए जा रहे हैं, जिस राज्य मे राजनीती के नाम पर खून खराबा मचा हो हर तरफ अशांति फैली हो वह इस त्योहार पर कैसे खुश रह सकती हैं, वह तभी खुश होंगी जब राज्य मे भाजपा की सरकार आएगी, राज्य की जनता स्वंत्रता से घूमेगी हर तरफ शांति ही शांति होगा यहाँ को कोई भी भाई और बहन दूसरे राज्य मे रोजगार के लिये पलायन नही करेगा यहाँ हर घर मे खुशियाँ ही खुशियां होंगी.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *