बंगाल में NIA का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में TMC का पूर्व MLA शौकत मोल्ला गिरफ्तार..

बंगाल में NIA का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में TMC का पूर्व MLA शौकत मोल्ला गिरफ्तार..

भांगड़, दक्षिण 24 परगना: बांग्लादेश में छिपने के लिए भागने की कोशिश की थी लेकिन भागते-भागते पकड़े गए। आखिरकार सरेंडर करने से पहले ही NIA के हाथों कनिंग के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को कामालगाजी से गिरफ्तार किया गया। मोटरसाइकिल पर एक साथी के साथ नेशनल हाईवे से जाते समय NIA के अधिकारियों ने मोटरसाइकिल और साथी समेत कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक और भांगड़ के तृणमूल उम्मीदवार शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक शौकत मोल्ला सरेंडर करने के लिए NIA दफ्तर आ रहे थे। कामालगाजी इलाके में मुखबिर से खबर मिलते ही NIA ने जाल बिछाया। जैसे ही शौकत मोल्ला की गाड़ी कामालगाजी इलाके में आई, NIA अधिकारियों ने उसे रोक लिया। उसे कामालगाजी से स्कॉर्पियो गाड़ी में NIA दफ्तर लाया जा रहा है। शौकत मोल्ला के साथ उनकी बेटी और पत्नी भी NIA दफ्तर पहुंच गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *