पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आयोग ने सिद्ध नाथ गुप्ता को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है, जबकि अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही दुष्यंत नारियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने पुलिस और प्रशासन के शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। सिद्ध नाथ गुप्ता अब पश्चिम बंगाल पुलिस के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस की कमान सौंपी गई है।
वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा बदलाव करते हुए दुष्यंत नारियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने यह कदम उठाया है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

