धनबाद(DHANBAD): बंगाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 4 अप्रैल से 13 अप्रैल तक जिला परिषद मैदान में पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मेले का थीम “आमी मानोब संतान” रखा गया है। यह जानकारी सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
पुस्तक मेले का समय व प्रवेश शुल्क
पुस्तक मेला प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश शुल्क ₹10 निर्धारित किया गया है, हालांकि 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा।
छात्रों और युवाओं के लिए विशेष आयोजन
6, 7 और 10 अप्रैल को स्टूडेंट फोरम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता होगी।
5 अप्रैल को 30 वर्ष से कम उम्र के रक्तदाताओं को पुस्तक मेला मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
6 अप्रैल सुबह 10:30 बजे सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रकाशक व स्टॉल
पुस्तक मेले में कुल 55 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें प्रमुख प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता शामिल होंगे:
आनंदा, देज़, वुडपैकर, डॉल्फिन, मौसुमी प्रकाशनी, कानन प्रकाशनी, रोहिणी नंदन, बुक क्लब, साहित्य मंदिर, चित्रलेखा, बैभव, एलाइड बुक स्टोर, एस के बुक स्टोर (कोलकाता), पिक द बुक (पटना), उपेन्द्र उपेन्द्र (पुणे), योगदा सत्संग (रांची)।
इसके अलावा, आईटीसी सनराइज, आर स्क्वायर इंफ्रा, शांतिनिकेतन (आरकेपी डेवलपर), श्रीराम सेल्स, सेनको ज्वेलर्स, गुरुकृपा ऑटो, सेंट्रल बैंक और कई फूड स्टॉल भी मौजूद रहेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगी:
शुभ्रकांति चटर्जी
सुरिन सुरैया
स्वरज भट्टाचार्य
शोभन सुंदर बोस (कोबितार बैंड)
मंसूर फकीर खान
समापन दिवस पर मंसूर फकीर खान और उनकी टीम विशेष प्रस्तुति देंगी।
संस्था के पदाधिकारी
संवाददाता सम्मेलन में संस्था के सचिव गोपाल भट्टाचार्य, अध्यक्ष अतनु गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिरणमय मित्रा, वरिष्ठ सदस्य सपन माझी, नारायण राय चौधरी, सुभाषित सेनगुप्ता, गंगाधर भूई, विनायक घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

