फौजी अब इस नामी अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हो गया…

फौजी अब इस नामी अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हो गया…

राँची(RANCHI): राजधानी के धुर्वा स्थित पारस एचईसी हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ। इस समझौते के तहत झारखंड और रांची में रहने वाले फौजी… चाहे वे सर्विंग हों या रिटायर्ड… अब अपने परिवारों के साथ पारस हॉस्पिटल में सीजीएचएस दर पर इलाज करा सकेंगे।

अत्याधुनिक सेवाओं का मिलेगा पूरा लाभ
एमओयू के लागू होते ही पारस हॉस्पिटल की सभी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी और क्रिटिकल केयर अब सेना के जवानों और उनके परिवारों के लिए भी उपलब्ध होंगी। इमरजेंसी सेवाएं भी 24 घंटे खुली रहेंगी।

ब्रिगेडियर एसवी कृष्णन ने कही बड़ी बात
एमओयू साइन करने के बाद ब्रिगेडियर एसवी कृष्णन ने कहा कि पारस हॉस्पिटल के साथ हुई यह साझेदारी सैन्यकर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे अब उन्हें इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर सेवाएं यहीं रांची में मिल सकेंगी।

पारस अस्पताल प्रबंधन ने जताया गर्व
पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि हमें देश के सैनिकों और उनके परिवारों की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह समझौता अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *