फोटो प्रतियोगिता से विद्यार्थी व्यक्त करेंगे गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता” – नेहा मित्तल…

फोटो प्रतियोगिता से विद्यार्थी व्यक्त करेंगे गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता” – नेहा मित्तल…

झरिया(JHARIA): शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा “गुरु वंदन फोटो प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रेरित करना है।

प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को झरिया शहर के विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर लगाए। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, राजीव सावंतिया, कार्यक्रम संयोजक नेहा मित्तल एवं संयुक्त सचिव गौतम अग्रवाल उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी तीन तरीकों से अपनी प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं— गुरु का वंदन करते हुए फोटो, गुरु को उपहार भेंट करते हुए फोटो अथवा गुरु के साथ सेल्फी। प्रतिभागियों को अपने फोटो 6 सितम्बर तक व्हाट्सऐप नंबर 8603851311 पर भेजने होंगे।

कार्यक्रम संयोजक नेहा मित्तल ने कहा कि “गुरु ही जीवन का वास्तविक प्रकाश हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करने और शिक्षक दिवस को अविस्मरणीय बनाने का संदेश देना चाहते हैं।”

संयुक्त सचिव गौतम अग्रवाल ने जानकारी दी कि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों का चयन कर उन्हें विशेष सम्मान से नवाज़ा जाएगा और उनके फोटो मंच की पत्रिका “युवा दर्पण” में प्रकाशित किए जाएंगे।

पूर्व अध्यक्ष राजीव सावंतिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। मंच समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का प्रयास करता रहा है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *