फेसबुकिया प्रेम का अंजाम: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, प्रेमी हवालात में…

फेसबुकिया प्रेम का अंजाम: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, प्रेमी हवालात में…

बंगाल की युवती की शिकायत पर बाघमारा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

धनबाद(DHANBAD):पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत पलासी गांव की रहने वाली एक युवती से फेसबुक के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम संबंध आखिरकार युवक को हवालात तक ले गया। युवती की लिखित शिकायत पर बाघमारा थाना पुलिस ने तेलोटांड़ गांव निवासी प्रीतम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि प्रीतम कुमार ने पिछले तीन वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने फरक्का और धनबाद के होटलों में उसे ठहराया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि निचितपुर टाउनशिप स्थित सीप क्वार्टर में आरोपी ने उसे लगातार तीन दिनों तक रखा और शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे करीब 80 हजार रुपये की ठगी की है।बताया जा रहा है कि युवती काफी मशक्कत के बाद अपने परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल से बाघमारा पहुंची और शुक्रवार की रात तक बाघमारा थाना परिसर में मौजूद रही।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *