धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वासेपुर यु तो बदनाम गलियों में सुमार है ।पर अब आलम यह है की यहां फुटपाथ दुकादार भी सुरक्षित नहीं है वासेपुर के रंगदार द्वारा सड़क किनारे दुकान लगा कर आजिविका पालन करने वालों को रंगदारी नहीं देने पर हर रोज फजिहत झेलनी पड़ती है ।रोज रोज की फजीहत से तंग आकर आज फुटपाथ दुकानदारों ने मोर्चा खोल कर रंगदारों के खालाफ विरोध किया मामला इतना बढ़ गया की पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा तब जा कर मामला शांत हुआ । दुकानदारों की मानें तो वासेपुर के आरा मोड़ निवासी कलाम कुरैसी अपने बेटे जुमन कुरैसी के साथ पहुंच कर जबरन रंगदारी मांग रहा था नहीं देने पर मारपीट भी की गयी नाराज दुकानदारों ने जम कर हंगामा किया और बैंक मोड़ पुलिस से लिखित शिकायत भी की
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

