फिर चल गई तबादला एक्सप्रेस, IPS अफसरों के बाद अब 20 PPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव…

फिर चल गई तबादला एक्सप्रेस, IPS अफसरों के बाद अब 20 PPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव…

उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH):उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव जारी है। गुरुवार को 7 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद, अब योगी सरकार ने 20 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भी 16 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे। प्रशासनिक सुधारों के तहत यह फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

विकास चंद्र त्रिपाठी – अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, जनपद बाराबंकी

डॉ. तेजवीर सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, जनपद बुलंदशहर

दिगंबर कुशवाहा – अपर पुलिस अधीक्षक, ऑपरेशन, जनपद चंदौली

राजेंद्र कुमार गौतम – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

प्रकाश कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम, जनपद खीरी

आलोक सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, जनपद सीतापुर

विनय कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, जनपद बिजनौर

श्रीराम अर्ज – प्रतीक्षारत

अनिल कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर

अरुण कुमार सिंह – उपसेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद

कमल किशोर – अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या

पवित्र मोहन त्रिपाठी – अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, लखनऊ

अलका धर्मराज – अपर पुलिस अधीक्षक, यूपीपीसीएल, आगरा

संजय कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ

नीति चंद्र – अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ

अंशुमान मिश्रा – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट, वाराणसी

प्रवीण कुमार चौहान – उपसेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज

असीम चौधरी – उपसेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा

वंदना मिश्रा – अपर पुलिस अधीक्षक, सेक्टर ऑफिसर, सीवीआईडी सेक्टर, आगरा

शुभ्रा भास्कर – उपसेनानायक, वाहिनी एक एसएफ, लखनऊ

यूपी में लगातार जारी है अफसरों के तबादले

योगी सरकार होली के बाद से लगातार पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव कर रही है। बीते कुछ दिनों में कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले जा चुके हैं। इससे पहले बुधवार को 16 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था, जबकि गुरुवार सुबह 7 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती बदली गई थी। अब 20 पीपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद साफ है कि सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।

NEWSANP के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *