धनबाद(SINDRI): 15 फरवरी को गेट जाम में शामिल हों सभी सिंदरीवासीः धीरज सिंह। डोमगढ़ बचाओ मोर्चा संयोजक धीरज सिंह ने एफसीआई प्रबंधन की कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सिंदरी वासियों के साथ इस अन्याय के विरोध में सभी सिंदरीवासी एक मंच पर आएं। एफसीआई प्रबंधन की आवास नीति के विरोध में 15 फरवरी को डोमगढ़ बचाओ मोर्चा सिंदरी वासियों के साथ एफसीआई प्रबंधन का चक्का जाम करेगा। उन्होंने सिंदरीवासियों से अपील की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए 15 व फरवरी को सुबह 10 बजे सिंदरी एफसीआई गेट पर एकत्रित हों।
आज बुधवार को सिन्दरी एफ सी आई एल के द्वारा जब आवास खाली कराने संबंधी मेनेजमेंट द्वारा पी पी एक्ट का नोटिस देने पहुंचे होमगार्ड के जवान तब डोमगढ वासियों ने नोटिस लेने और आवास खाली कराने का जमकर विरोध किया.
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
