बिहार(BIHAR): बिहार के सिवान से एक दिल दहला देने वाला और रहस्यमयी मामला सामने आया है। कृषि विभाग की सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी का शव उनके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से एक नोट भी बरामद हुआ, लेकिन अब वही नोट जांच के घेरे में है। नोट में लिखा था कि “मैं करना नहीं चाहती थी… मम्मी माफ करना…”, मगर पुलिस को इसकी भाषा और लिखावट पर शक है।
परिजनों का दावा है कि सृष्टि UPSC की तैयारी कर रही थीं और इस तरह की भाषा उनकी नहीं हो सकती। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था और शव ऐसी स्थिति में मिला जिसमें पैर जमीन को छू रहे थे। ये बातें पूरे मामले को और उलझा रही हैं।
हर एंगल से जांच कर रही Bihar Police
2023 में नौकरी जॉइन करने वाली सृष्टि हाल ही में हाजीपुर से सिवान लौटी थीं। आखिरी बार भाई से रात 9 बजे बात हुई, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। घटना के बाद मां का दर्द सबको झकझोर गया। वह बेटी को खाटू श्याम मंदिर ले जाकर जिंदा करने की जिद पर अड़ी रहीं। फिलहाल Bihar पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नोट की जांच के आधार पर हर एंगल से जांच कर रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

