प्लस हॉस्पिटल सील…

प्लस हॉस्पिटल सील…

यूपी(UP) : यूपी के संभल में प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनियमितताओं के चलते बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया। पल्स हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चल रहा था और इसमें कोई डॉक्टर नहीं मिला। प्रतिबंधित दवाइयां भी पाई गईं। प्रशासन ने इसे सील कर दिया और FIR दर्ज करने की बात कही। वहीं न्यू लाइफ हॉस्पिटल और त्यागी हॉस्पिटल में डॉक्टर थे, लेकिन पंजीकरण अप्रैल में समाप्त हो चुका था। प्रशासन ने कहा कि 29 सितंबर तक सभी मानक पूरे नहीं हुये तो अस्पताल बंद कर दिये जायेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निजी अस्पतालों में किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सभी संचालकों को जल्द अपने दस्तावेज अपडेट करने की चेतावनी दी.

NEWSANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *