प्रेम की परछाईं में बुझ गया एक वकील…

प्रेम की परछाईं में बुझ गया एक वकील…

यूपी(UP) : यूपी के बरेली के कैंट क्षेत्र के चनेहटी में रहनेवाले वकील कमल कुमार सागर अपने छोटे से परिवार में पत्नी और दो नन्हें बच्चों के साथ बेहद खुश थे, लेकिन वक्त ने करवट बदली। पत्नी के जीवन में इंस्टाग्राम के जरिये आया शामली का अमर कुमार और 11 साल का दांपत्य रिश्ता धीरे-धीरे दरकने लगा। तीन महीने पहले पत्नी बच्चों को छोड़कर अमर के साथ चली गई। कमल का संसार बिखर गया, अदालत में बहस करने वाला अधिवक्ता अपने ही जीवन के तर्क हार गया।

सुसाइड नोट में छलक गया दर्द
रविवार की शाम, कमल ने सल्फास की गोलियां निगल लीं। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, पर सोमवार सुबह वह ज़िंदगी की लड़ाई हार गया। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा, मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। मैं यह सहन नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए जान दे रहा हूं। उसने आगे लिखा, मां-पापा, बच्चों को कभी उनकी मां के हवाले मत करना, वरना उनके साथ भी अनहोनी हो सकती है।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ रिश्ता
जांच में सामने आया कि पत्नी की अमर से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। ऑनलाइन शुरू हुई बातों ने हकीकत का रूप ले लिया और पत्नी, मायके जाने के बहाने, उसी के पास शामली चली गई। सुसाइड नोट के साथ कमल ने पत्नी और प्रेमी के फोटो, वीडियो और चैट के स्क्रीनशॉट छोड़े, जिनमें कई आपत्तिजनक सामग्री थी, मानो मरने से पहले वह कहना चाहता था, “सच्चाई यही है, देख लो…” कमल के पिता राजेंद्र सागर ने बताया, बहू ने तीन दिन पहले कॉल की थी, कहा, मुझे तलाक चाहिए… भूखंड बेचकर मेरा हिस्सा दे दो और बच्चों को भी मैं अपने साथ ले जाऊंगी। इसी बीच, अमर की धमकी आई, तुझे मरवा दूंगा और उस एक वाक्य ने शायद कमल की आत्मा तोड़ दी। इधर, बरेली बार एसोसिएशन ने इस दुखद घटना पर शोकसभा की। साथी वकीलों ने न्यायिक कार्य से विराम लिया। अदालतों के गलियारों में सन्नाटा छा गया, जहां कभी कमल अपनी आवाज से न्याय मांगता था, वहां अब उसके लिये मौन श्रद्धांजलि दी जा रही थी। सिटी SP मानुष पारीक ने मीडिया को बताया कि वकील ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में पत्नी, प्रेमी, प्रेमी के परिजनों और पत्नी के रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगाये गये हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *