प्री मॉनसून बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना…

प्री मॉनसून बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना…

रांची(RANCHI) : राज्य भर में हो रही प्री मानसून की बारिश से झारखंड मे वातावरण ठंडा हो गया है। राज्य का सबसे गर्म रहनेवाले जिला पलामू में तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुच गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

वही राजधनी रांची में भी तापमान गिरकर 30 डिग्री हो गया है।

मौसम विभाग ने 28 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ़्तार से तह हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस बार समय से पूर्व मॉनसून के दस्तक देने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने इस बार 10 जून तक झारखंड में मॉनसून के आने की बात कही है। साथ ही विभाग ने इस वर्ष मॉनसून की अच्छी बारिश होने की जानकारी दी है।

वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवा चली। इसलिए मौसम काफी सुहाना रहा। रांची में अधिकतम तापमान 30.8, जमशेदपुर में 35.1 डिग्री, डालटेनगंज में 32.5, बोकारो में 36.5 और चाईबासा में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *