प्रिंस खान गैंग के चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…DSP विधि व्यवस्था ने PC कर कहा…कुख्यात प्रिंस के रंगदारी नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है धनबाद पुलिस…रेलवे ठेका में रंगदारी और दहशत फैलाने के लिए देशी कट्टा और बम के साथ जुटे थे अपराधी…SSP को मिले गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई…

प्रिंस खान गैंग के चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…DSP विधि व्यवस्था ने PC कर कहा…कुख्यात प्रिंस के रंगदारी नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है धनबाद पुलिस…रेलवे ठेका में रंगदारी और दहशत फैलाने के लिए देशी कट्टा और बम के साथ जुटे थे अपराधी…SSP को मिले गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद SSP एचपी जनार्दन को आज 5 फरवरी को दिन के पौने 2:बजे के आसपास गुप्त सूचना मिली थी कि मटकुरिया पावर हाउस तथा रेलवे लाइन के बाउंड्री के किनारे कुछ अपराधकमी हथियार और बम के साथ जुटे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना की फिराक में है

उक्त अपराधी रंगदारी और दबंगई करने के लिए भय के माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं ..इसी गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम और बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की जहां मुकुरिया पावर हाउस और रेलवे लाइन के बीच पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर चारों कुख्यात अपराधियों को पकड़ लिया

पकड़े गए अपराधियों में एक आजाद आलम उर्फ आजाद खान बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर का निवासी है तो दूसरा अपराधी सोनू कुमार नायक मटकुरिया चेक पोस्ट के पास का रहने वाला है ,तीसरा अपराधी सचिन यादव करकेंद्र बाजार ,पुटकी का रहने वाला है और चौथा अपराधी गोलू कुमार रवानी उर्फ बूंबा वासेपुर काली मंदिर के पास का निवासी है ..

मामले में डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बैंक मोड़ थाना में बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि यह सभी पकड़े गए अपराधी गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का सरगना और मोस्टवांटेड प्रिंस खान गैंग के संगठन से जुड़े हैं और बताया जा रहा है कि प्रिंस खान और उसके भाइयों के कहने पर चासनाला के पास हो रहे रेलवे के काम में बाधा पहुंचाने के लिए संगठित अपराध को अंजाम देने की फ़िराक में थे…पुलिस ने इन सभी अपराधियों के ऊपर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत आर्म्स एक्ट,रंगदारी और दहशत फैलाने के मामले में प्राथमिक दर्ज किया है साथी उनके पास से एक देसी कट्टा ,चार सुतली बम ,दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है …डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि धनबाद पुलिस भगोड़ा अपराधी गैंगेस्टर प्रिंस खान के गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है…

गौरतलब है कि नवंबर 2021 में प्रिंस खान ने नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ़ नन्हे की गोली मार कर हत्या कर दी थी,उसके बाद से वह धनबाद के कारोबारियों, ठेकेदारों, अफसरों, राजनीतिज्ञों से लेकर पुलिस तक को धमकाता है…प्रिंस खान भारत देश से फरार होकर पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से विदेश में छिपा हुआ है धनबाद पुलिस के अलावा सीबीआई और इंटरपोल उसकी तलाश कर रहीं है ..जबकि वो पूरे ठाठ से दुबई से अपने रंगदारी और वसूली गैंग को ऑपरेट कर रहा है …हत्या , रंगदारी वसूली के वारदात को अपने गुर्गों के माध्यम से अंजाम देता रहा है..हालांकि पुलिस के दबाव बढ़ने के बाद इसमें कमी आई है…अब तक उसके गैंग के दर्जनों अवराधी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है…धनबाद SSP ने संगठित अपराध को खत्म करने के लिए हाल के दिनों में एक मुहिम भी छेड़ा है…

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ सन्नी शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *