धनबाद (DHANBAD): आज धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन की टीम धनबाद के वर्तमान बस स्टैंड के संभावित कतरास स्थानांतरण को रोकने के लिए मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह से मार्गदर्शन, समर्थन आगे की कार्ययोजना बनाने के लिए
नया बाजार स्थित मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के कार्यालय आई।
वहां उनका स्वागत अनिल कुमार जैन, हरे राम पंडित, मिलन सिंह, विकास अग्रवाल ने किया
बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सिंह ने अभी तक संभावित कतरास स्थानांतरण को रोकने के लिए किए गए पत्राचार, वार्तालाप का ब्यौरा दिया। किससे मिले, किसने क्या कहा, आश्वासन दिया उसकी जानकारी दी।
मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा धनबाद के हर समस्या, तकलीफ मे मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने को तैयार हैं।*
जल्द ही एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल का गठन किया जाएगा जो इस मुद्दे पर आगे की कार्ययोजना तैयार कर। वर्तमान बस स्टैंड को धनबाद में ही रहने देने के लिए कार्य करेगा।
सरकार चाहे तो नया बस स्टैंड कतरास बना ले। लेकिन पहले धनबाद वाले बस स्टैंड का निर्माण हो।जल्द ही एक संयुक्त बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी*
धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन से उपस्थित सदस्य गण।
सुमित सिंह (अध्यक्ष ), संजय सिंह, तपन गुप्ता, संजय यादव, पिंटु सिंह, बब्लू सिंह शंभुनाथ सिंह.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

