धनबाद(DHANBAD): शहर के गोल्फ ग्राउंड में मंगलवार से तीन दिवसीय श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी शामिल होंगी. श्री श्याम भक्त मंडल के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. श्याम भक्त मंडल के 50 साल पूरे होने और स्वर्ण जयंती के अवसर पर श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.श्याम भक्त मंडल के आयोजक आशीष जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी 7 जनवरी को धनबाद पहुंचेंगी.
नानी बाई का मायरो कथा(भगवान कृष्ण की बाल लीला पर आधारित कथा) को जया किशोरी लोगों के बीच रखेंगी. इसके साथ ही कोलकाता के प्रसिद्ध रॉक स्टार गायक रवि बेरीवाल का कार्यक्रम है. वह भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे. आखिरी दिन सुबह नौ बजे बाबा की ज्योत का कार्यक्रम है. बम्बू थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है. जिसमें फूलों का अद्भुत श्रंगार देखने को मिलेगा..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

