पटना(PATNA): BPSC परीक्षा में धांधली का इल्जाम लगाते हुये प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार को चेताया है.उन्होंने बिहार सरकार के सामने BPSC परीक्षा से जुड़ी पांच मांगें रखी हैं। उनकी पहली मांग है कि BPSC की पीटी परीक्षा को रद्द कर उसे फिर से लिया जाये..
वहीं, परीक्षा में हुई गड़बड़ी की न्यायिक जांच की अपील की। पुलिस द्वारा छात्रों पर दर्ज किये गये आपराधिक मुकदमों को वापस लेने की मांग रखी है। वहीं, लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है। प्रशांत किशोर ने BPSC अभ्यर्थी सोनू यादव की आत्महत्या के मामले में उसके परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की डिमांड की है..
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

