प्रवेश वर्मा बोले, ‘अरविंद केजरीवाल के हारने पर डांस कर रही थीं आतिशी, वो आज भी…’

प्रवेश वर्मा बोले, ‘अरविंद केजरीवाल के हारने पर डांस कर रही थीं आतिशी, वो आज भी…’

दिल्ली(DELHI):दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल हार गए थे और 8 तारीख को आतिशी खुश हो रही थीं. डांस कर रही थीं. आतिशी आज भी बहुत खुश हैं क्योंकि इस हाउस में अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन नहीं हैं. आतिशी इतनी खुश हैं कि मैं आपको बता नहीं सकता.

प्रवेश वर्मा से बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “आप-दा वाले लोगों का काम है कि दिल्ली में विकास नहीं करना है. इनको दस सालों का समय मिला और इन्होंने दिल्ली को बद से बदतर कर दिया. आज भी इन्होंने हाउस की गरिमा को खराब किया. ये हाउस दिल्ली की जनता के विश्वास के ऊपर है. दिल्ली की जनता को बहुत सारी उम्मीदें हैं. विपक्ष के लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि दिल्ली के विकास को लेकर अगर आपके अच्छे सुझाव होंगे तो हम उसको मानेंगे.”

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *